सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

इंटरनेट की कुछ बेहतरीन और उपयोगी वेबसाइट्स, जो आपके बहुत काम आ सकती हैं.

इंटरनेट की कुछ बेहतरीन और उपयोगी वेबसाइट्स, जो आपके बहुत काम आ सकती हैं. 

   आजकल हर किसी के पास स्मार्ट फोन हैं, स्मार्टफोन है तो साफ है कि उसमें नेट आप चलाते ही होंगे... नेट चलाते समय हमें किसी को भेजने के लिए या खुद की जानकारी के लिए कई बार हमें कुछ चीजों, या फोटो, वीडियो या कोई भी डिजिटल सामग्री चाहिए होती है... उसके लिए हम किसी टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट की मदद लेते हैं... बड़ी ही मुश्किल से वो सामग्री हमें मिल पाती है, और कई बार तो ऐसा होता है कि वो चीजें हमें मिलती ही नहीं है... लेकिन आपको ऐसी चीजों के लिए निराश नहीं होना चाहिए... आज हम आपको इंटरनेट पर उपलब्ध कुछ ऐसी वेबसाइट्स के बारे में बता रहे हैं जो आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित हो सकती हैं...!

                       फाइल डॉट पिज़्ज़ा 

  आपके के पास कोई महत्वपूर्ण फाइल है और आप उसे अपने ब्राउज़र से किसी दूसरे ब्राउज़र तक पहुंचाना चाहते, और ये भी चाहते हैं कि आपकी फाइल को बीच में कोई देख ना पाए या क्रैक ना कर सके या रीड और हैक ना कर पाए तो आपको file.pizza वेबसाइट का सहारा ले सकते हैं... यानी अब आप पीयर टू पीयर फाइल ट्रांसफर कर सकते हैं... इस वेबसाइट का टैगलाइन है कि हम किसी भी फाइल को स्टोर नहीं करते और ना ही किसी को आपकी फाइल बेचते हैं... तो आप अपनी फाइल्स को सुरक्षित ब्राउज़र टू ब्राउज़र ट्रांसफर करना चाहते हैं तो फाइल.पिज़्ज़ा पर जाईए...!

                        पीडीएफ ड्राइव

       अगर आप छात्र हैं, टीचर हैं या कोई रिसर्चर हैं... या किताबें पढ़ने के शौकीन हैं... तो आपको बहुत सारी किताबों की जरूरत रहती होंगी... किताबों के लिए आप हजारों रुपए खर्च करते होंगे... अगर आप बिना रुपए खर्च किए किताबें पढ़ना चाहते हैं... तो आपको कहीं और जाने की आवश्यकता नहीं है... आपको इस वेबसाइट पर आना चाहिए  पीडीएफ ड्राइव ... इस वेबसाइट पर आपको करोड़ों किताबें फ्री में पढ़ने को मिल जाएंगी... यहां से आप किताबों को अपने सिस्टम में डाउनलोड भी कर सकते हैं... जिन्हे बाद में पढ़ा जा सकता है...या अपने दोस्तों के साथ शेयर भी किया जा सकता है... डाउनलोड करने के बाद आप चाहें तो इनका प्रिंट भी निकाल कर रख सकते हैं... इस वेबसाइट का दावा है कि उसने आज तक 7 करोड़ से भी अधिक किताबें अपलोड कर रखी हैं... जिन्हे आप फ्री में पढ़ सकते हैं...!

                         रिमूव डॉट बीजी

         आप एक फोटोग्राफर हैं या अपने मोबाइल से फोटो लेने के शौकीन हैं तो आपके पास कई ऐसी फोटोज होंगी जिनका बैकग्राउंड अच्छा नहीं है और आप उस फोटो का बैकग्राउंड हटाना चाहते हैं... तो उसके लिए आपको बहुत हैवी सॉफ्टवेयर की आवश्यकता पड़ेगी या आप किसी प्रोफेशनल फोटोग्राफर के पास जायेंगे...

ये काम काफी थकाऊ और मेहनत वाला होगा... तो आज हम आपको एक ऐसी वेबसाइट के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके लिए काफी मददगार साबित होगी... यहां पर आप किसी भी फोटो का बैकग्राउंड एक क्लिक में हटा सकते हैं... बड़ी ही आसानी से... ये सब बिल्कुल फ्री है... इस वेबसाइट का नाम है remove.bg ... रिमूव.बीजी यहां आने के बाद आप अपनी फोटो अपलोड करेंगे और अगले पांच सेकंड में आपकी फोटो का बैकग्राउंड हट जाएगा... जिसे आप डाउनलोड करके अपनेे पास सेव करके रख सकते हैंं.

                             स्मॉल पीडीएफ

        अगली वेबसाइट है स्मॉल पीडीएफ... आप पीडीएफ फाइल्स को लेकर परेशान हैं, कि उसका पासवर्ड रिमूव कैसे करें या पीडीएफ फ़ाइल को पासवर्ड लगाकर लॉक कैसे करें... या फिर वर्ड से पीडीएफ में कन्वर्ट करना चाहते हैं... या पीडीएफ फाइल को वर्ड में करना चाहते हैं... तो आपको स्मॉल पीडीएफ वेबसाइट पर जाना चाहिए... इस वेबसाइट पर आपको पीडीएफ से संबंधित सारे टूल्स मिल जाएंगे... इसमें सब कुछ फ्री है... आप चाहें तो इस वेबसाइट का सब्सक्रिप्शन लेकर इसके प्रीमियम फायदे भी ले सकते हैं...!

पेक्सल्स डॉट कॉम

          ये वेबसाइट उन लोगों के लिए हैं, जो कोई डिजिटल प्रोजेक्ट बनाते हैं, वीडियो वगेरह बनाते हैं... या फिर कोई स्टूडेंट अपना स्कूल का प्रोजेक्ट बनाते हैं... या आप कोई ब्लॉगर या यूट्यूबर हैं और आपको बहुत सारे विडियोज या फोटोज की जरूरत रहती है... और आप पैसे खर्च नहीं करना चाहते हैं तो आपको pexels.com पर जाना चाहिए... यहां पर आपको लाखों विडियोज और फोटोज मिल जाएंगे... जिसके लिए आपको कुछ भी पे नहीं करना पड़ेगा... मतलब ये वेबसाइट बिल्कुल फ्री ऑफ़ कॉस्ट है...!

ये थीं कुछ वेबसाइट्स... जो आपके बहुत ही काम आ सकती हैं, अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें... हम इसी तरह के आर्टिकल्स लाते रहते हैं... हमारे साथ बने रहिए...!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पॉवर ऑफ अटॉर्नी

 पॉवर ऑफ अटॉर्नी       कई बार हमें कुछ कामों की जरूरत पड़ती है और हम उन्हें कर पाने में सक्षम नहीं होते या अपना काम छोड़कर वह काम करना नहीं चाहते... या हम बीमार होते हैं और हमारे काम रुक जाते हैं तो... ऐसी स्थिति में हम अपने आप को असहाय महसूस करते हैं... ऐसा ही मामलों में काम आती है पावर ऑफ अटॉर्नी...  पावर ऑफ अटॉर्नी होती क्या है...? पावर ऑफ अटॉर्नी एक्ट 1882 के अनुसार एक ऐसा दस्तावेज होता है, जिसके जरिए कोई व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति को अपना लीगल प्रतिनिधि नियुक्त करता है...!  जो घोषित करता है वो प्रिंसिपल कहलाता है और जो जिसको घोषित किया जाता है उसे एजेंट कहा जाता है...! एजेंट प्रिंसिपल के स्थान पर ज्यूडिशियल, फाइनेंशियल और अन्य फैसले ले सकता है... प्रिंसिपल के स्थान पर कोई डीड आदि साइन कर सकता है... ये सब कानूनन वैध होते हैं...! एजेंट पावर ऑफ अटॉर्नी के दायरे से बाहर नहीं जा सकता, यानी किसी मामले में मनमानी नहीं कर सकता... अगर एजेंट की वजह से प्रिंसिपल को कोई नुकसान हो जाता है तो उसकी भरपाई एजेंट ही करेगा, ये भी प्रावधान है...!  पावर ऑफ अटॉर्नी कैसे...

दीवानी मुकदमा या सिविल केस कैसे किया जाता है...?

दीवानी मुकदमा या सिविल केस कैसे किया जाता है...?        काम करने के अपने अपने तरीके होते हैं, किसी भी काम को अगर ठीक तरीके से किया जाए तो, उस काम के सफल होने की संभावनाएं बढ़ जाती है, अगर ठीक प्रोसीजर से कोई काम किया जाए तो आधी समस्याएं तो वैसे ही सुलझ जातीं है...! कोर्ट के मामलों में काम अपनी एक प्रक्रिया से होता है... प्रक्रिया पर ही निर्भर है कि बात किस स्तर तक जा सकती है, प्रक्रिया अगर ठीक है तो आप बिना समस्याओं का सामना किए... अपनी मंजिल पा सकते हैं...!  आज हम सिविल केस यानी दीवानी मुकदमा दायर कैसे किया जाए, उसके विषय में जानेंगे...! Civil Case या दीवानी मुकदमा   ऐसी स्थिति में किया जाता है, जब हमारा उद्देश्य अपना अधिकार प्राप्त करने का हो, ऐसे मामलों में जेल नहीं होती... इनमें तलाकशुदा महिला को अपना गुजारा भत्ता प्राप्त करना हो, किसी पर मानहानि का मुकदमा करके हर्जाना लेना हो... आदि मामले आते हैं, इनका उद्देश्य जेल भिजवाना नहीं होता...  Civil Case या दीवानी मामलों में सबसे महत्वपूर्ण है, कोर्ट का प्रोसीजर फॉलो करना... प्रोसीजर का पाल...

उम्र कैद की सजा वास्तव में कितने साल की होती है...?

उम्र कैद की सजा वास्तव में कितने साल की होती है...?    जब कोई भ्रांति फैल जाती है तो वो बड़े व्यापक स्तर पर फैलती है... उसका जनमानस पर बहुत गहरा असर पड़ता है... गलत और तथ्यहीन बात बहुत जल्द फैल जाती है, ऐसे बातें लोगों को भावनात्मक रूप से प्रभावित करती है... फिर चाहे लाख कोशिश क्यों ना कर लीजिए... लोग गलत को ही सच मानेंगे...! ऐसी ही भ्रांति भारत में उम्रकैद की सजा को लेकर फैली हुई है... आम धारणा है कि उम्रकैद की सजा 14 साल ही होती है... जबकि ऐसा नहीं है..! मारू राम वर्सेज भारत सरकार के केस में सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों के वकीलों की याचिका खारिज करते हुए कहा था कि उम्रकैद का मतलब मुजरिम को पूरी जिंदगी जेल में ही बितानी पड़ेगी... संविधान में कहीं नहीं लिखा है कि उम्रकैद की सजा 14 साल है... उम्रकैद का मतलब जीवन भर जेल में ही रहना होगा... मारूराम और उसके साथी 1981 से हत्या के मामले में जेल में बंद हैं, और उनके वकीलों ने उनकी जेल में बिताई गई 14 वर्ष की अवधि के बाद उनको रिहा करने के लिए एक याचिका दायर की थी जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया...! IPC के सेक्शन 45 में ये उल्लेख किया ...